जमुई, रविवार दोपहर बरहट थाना क्षेत्र के बखारी चौक पर जेसीबी की टक्कर से बाइक में धमाका हो गया, जिसमें ट्रक ड्राइवर एकड़रवा, लक्ष्मीपुर निवासी राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजकुमार पल्सर बाइक से मलयपुर जा रहे थे। बखारी चौक के पास तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे पेट्रोल टंकी फटकर आग भड़क उठी और पूरी बाइक कुछ ही मिनटों में राख हो गई। हादसे में वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जेसीबी चालक फरार है, पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।घटना के बाद मृतक के परिजन दहाड़ें मारकर घटना स्थल पर दहाड़ें मारकर रोते रहे। राजकुमार की शादी को महज एक साल हुआ था। वे बीमार पत्नी व मां को जमुई में डॉक्टर दिखाने लाए थे और दोनों को अस्पताल पर छोड़कर खुद किसी काम से वापस लक्ष्मीपुर लौट रहे थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है, ताकि विस्फोट के वास्तविक कारण और जेसीबी चालक की पहचान हो सके।
Jamui Today News Desk



