सोनो थाना क्षेत्र के कामत गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता डोकली गांव निवासी मो. जब्बार की पुत्री आसमीन खातून है, जिसकी शादी 2023 में मो. मुर्शीद से हुई थी। आरोप है कि सोमवार देर शाम पति, सास-ससुर और ननद ने एक लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, बाल काट दिए और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सोनो सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित आज सोनो पुलिस को आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया है जांच पड़ताल कर लिखित के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस जुटी हुई है।
सोनो से योगेन्द्र प्रसाद उर्फ कुंदन की रिपोर्ट



