सिकंदरा ( जमुई ): सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव में गाय चराने गई 40 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महिला बघमारा बहियार में गाय चरा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पोहे गांव निवासी प्रहलाद मांझी, जो कथित रूप से शराब के नशे में था, वहां पहुंचा और महिला को जबरन पास की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार को पीड़िता ने सिकंदरा थाना पहुंचकर अपना फर्द बयान दर्ज कराया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.